Live

प्रेमी ने प्रेमिका को भुजाली से किया वार

युवती के जीजा और साथी ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में आज सुबह प्रेमी ने तालाब में बर्तन धो रही अपनी ही प्रेमिका पर भुजाली से मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल युवती के जीजा और साथी ने आरोपी प्रेमी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं घायल लड़की को इलाज के लिए जगन्नाथपुर सीएचसी लाया गया जहां इलाज जारी है.



घटना के संबंध में घायल लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी संजय बेहरा जबरन हमारी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया था. और फिर लड़की खुद भाग कर आ गया. लेकिन आज सुबह बेटी घर के आगे तालाब में बर्तन धो रही थी. इसी दौरान संजय ने हमारी बेटी को पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया. इधर घायल लड़की को जगन्नाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज जारी है. बाद में प्रेमी भी घायल प्रेमिका को देखने के लिए बाइक से पीछा करते हुए आया उसके बाद लड़की के जीजा और साथी खदेड़ कर उसे पकड़ा. उसके बाद जमकर पिटाई करते हुए जगन्नाथपुर थाना को सौंप दी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें