Live

प्रेमी जोड़े को खंभे से बाँध कर पीटा

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों, फिर पहुंची पुलिस

A
ASHISH KUMARलेखक

जमुई : अवैध संबंध का अंजाम इतना बुरा हो सकता है इसका एक ताजा उदाहरण बिहार के जमुई जिले से सामने आया है, जहां 3 बच्चों के पिता और उसकी प्रेमिका को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर काफी मारा-पीटा है। दोनों को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। हालांकि पुलिस के दखलअंदाजी के बाद दोनों को ग्रामीणों के चुंगल से मुक्त कराया गया।

मामला जमुई के सिमुलतला इलाके का है जहां प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर दोनों को बिजली के खम्भे से बाँध कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी युवक ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के चुंगल से मुक्त कराया है।

जानकारी मिल रही है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध था। कई साल से दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। हमेशा की तरह रविवार रात को भी प्रेमी सद्दाम अंसारी महिला से मुलाक़ात करने सलखोडीह गांव प्रेमिका के घर पहुंचा था, इसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों को बिजली के पोल से बांध कर पीटाई किया। प्रेमी की पहचान थाना क्षेत्र के असरफ मोहल्ला ढोढरी गांव निवासी सिराज मियां का बेटा सद्दाम अंसारी तीन बच्चे का बाप है । वही प्रेमिका सलखोडीह गांव निवासी शनिचर हासदा का पत्नी के रूप में हुआ है, जो एक बच्चा की मां है। महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें