प्रेम करने की मिली सजा
गया में पिता ने अपनी बेटी की पीट पीटकर हत्या की..पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
Sherghati:-प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई..मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया..मां समेत परिवार के अन्य सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पिता द्वारा बेटी की पीट पीटकर हत्या की वारदात गया जिला के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र का है.हत्या को लेकर परिवार के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर पिता ने जमकर पिटाई कर दी जिससे बेटी की मौत हो गई.इस संबंध में इमामगंज डीएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है और छानबीन शुरू की है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लोगों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।