Live

दहेज की बली चढ़ी एक और बेटी

कटिहार में गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या, दहेज के लिये 'दानव' बने सुसराल वाले !

V
vivek pandeyलेखक

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के बोरिया पंचायत के सिकटिया गांव में ससुराल वालो ने गर्भवती महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी.बताया जा रहा है रोजी खातून और मोहमद सफेद आलम का तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था. शुरूआती दिनों में रोजी के परिवार में सब ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों बाद रोजी खातून के ससुराल वालो ने उससे तीन लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे.

रोजी खातून गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी ,किसी तरह रोजी खातून के परिवार वालों ने पचास हजार रुपया इंतजाम कर रोजी खातून के पति को दिया,लेकिन दहेज की हवस में रोजी को पूरे परिवार वाले प्रताड़ित करते रहे. अब लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी है. आजमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.वही हत्या के बाद मृतिका के ससुराल वाले फरार हैं.पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें