प्रशासन से इंसाफ दिलाने की मांग
आजसू पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ ने अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना
धनबाद : आजसू पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. विगत 4 नवंबर को निरसा थाना क्षेत्र में हुए अपहरण, छिनतई एवं मारपीट के शिकार पीड़ित ओबीसी मोर्चा निरसा के अध्यक्ष नारु गोपाल मंडल को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
धरना दे रहे आजसू नेताओं ने कहा कि निरसा पुलिस के द्वारा जानबूझ कर आरोपियों को अनदेखा किया जा रहा है जिससे आम जनता त्रस्त है. यदि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।