'माय' समीकरण में प्रशांत किशोर की सेंधमारी
कहा— महागठबंधन में मुस्लिम नेता को भी बनाया जाए डिप्टी CM
PATNA- प्रशांत किशोर का राजद पर निशाना, भाजपा से अधिक विधायक होने के बाबजूद एक ही उप-मुख्यमंत्री क्यों? : जन सुराज पदयात्रा के दौरान राजद को निशाने पर लेते हुए प्रशांत किशोर ने राजद पर अल्पसंखकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपको इन लोगों ने बंधुआ मजदुर बना लिया है। आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं। सब कुछ गवां कर के भी आप उनको वोट कर रहे हैं, आपको क्या मिला?
महागठबंधन अभी बना है, जब नीतीश भाजपा के साथ थे तो भाजपा के 2 उपमुख्यमंत्री थे, एमएलए 75 थे। राजद के पास 77 विधायक हैं फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बना। राजद के दो ही पैर हैं M और Y। दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि भईया M को बनाओ। उनको भी पता है आप जाइएगा कहां, भाजपा से लड़ाई है रो कर भी आपको उन्हें को वोट देना पड़ेगा। 10 साल से मैं भाजपा से लड़ रहा हूं और ये लोग मुझे भाजपा का बी टीम बता रहे हैं।"
जन सुराज पदयात्रा के दौरान योगापट्टी के मच्छरगावां में प्रशांत किशोर ने एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, "सुबह से चलते हुए आज मच्छरगावां पहुंचे हैं, रात में यहीं रुकेंगे। कल फिर रात को जहां पहुंचेंगे वहीं रुकेंगे। पूरे बिहार की पदयात्रा किये बगैर मानेंगे नहीं। नेता घबरा रहे हैं। पुलिस वाले रिपोर्ट भेज रहे होंगे कि 200-300 आदमी के साथ चल रहे हैं। अभी जो देख रहे हैं, उनको लग रहा है कि पार्टी बनी नहीं है, गांधी मैदान में रैली हुई नहीं, वोट मांग नहीं रहे हैं, तो घबराहट किस बात का?"
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।