Live

BIG NEWS

राज्यपाल की पहल के बाद एक्टिव हुए प्रशांत किशोर, गवर्नर से आज छात्रों की होगी मुलाकात, अनशन जारी लेकिन संवाद का खुला रास्ता

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार के नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा प्रशांत किशोर से अनशन समाप्त करने और BPSC अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित करने की पहल के बाद पीके ने एक बड़ी बैठक की है। प्रशांत किशोर ने शेखपुरा आवास पर BPSC अभ्यर्थियों के साथ एक मीटिंग की है।

एक्टिव हुए प्रशांत किशोर

इस मीटिंग में जनसुराज के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ BPSC छात्र भी शामिल थे। इस मीटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात की और कहा कि राज्यपाल की पहल पर BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2 बजे गवर्नर से मुलाकात करेगा।

गवर्नर से आज छात्रों की होगी मुलाकात

प्रशांत किशोर ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में निखिल, ऋषभ, राम कश्यप, सौरभ, नीतीश कुमार, संदीप गिरी सहित 11 छात्र शामिल हैं, जो राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस डेलीगेशन में कोई भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं जाएगा। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की जाएगी।

अनशन जारी लेकिन संवाद का खुला रास्ता

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि उनका अनशन लगातार जारी है और रहेगा। अभी अनशन तोड़ने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें