Live

BIG NEWS

CM नीतीश के दिल्ली दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा : सत्ता से हटने का नहीं ले रहे नाम, जनता करेगी बेदखल

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब सत्ता से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और भाजपा भी उन्हें हटाने में असमर्थ है लेकिन बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस कर बैठी है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना भाजपा की मजबूरी है। अगर भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बचाना चाहती है तो उसे नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा और नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना हैं तो बिहार छूट जाना हैं।

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके कामकाज से नाखुश है और यह असंतोष अगले चुनावों में साफ दिखाई देगा। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार केवल राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हैं, जबकि बिहार में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नीतीश कुमार ये बात नहीं कर रहे है कि ऐसी व्यवस्था बने की गुजरात में फैक्ट्री लगे या ना लगे, पहले मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज में फैक्ट्री लगनी चाहिए।

प्रशांत किशोर ने आखिर में जनता से पूछा कि क्या उन्होंने किसी अखबार में यह खबर देखी है कि नीतीश कुमार बिहार के हर जिले में फैक्ट्री लगाने की मांग कर रहे हैं। अब बिहार की जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें