Live

सीएम नीतीश से मिले छोटू सिंह

वृंदावन से लाए महायज्ञ का प्रसाद किया भेंट, अध्यक्ष ललन सिंह, अशोक चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:जदयू नेता छोटू सिंह,समाजसेवी रमेशचंद्र गुप्ता और दुर्गाप्रताप सिंह ने बिहारी भक्तों द्वारा आयोजित वृंदावन में सात दिवसीय भागवत महायज्ञ की पूर्णाहुति के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात कर कथा का प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और जला संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।

इस अवसर पर जदयू नेता छोटू सिंह ने बताया की बिहार के बड़े समाजसेवी रमेशचंद्र गुप्ता जी के अगुआई में वृंदावन में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमे देश विदेश के हजारों भक्तों ने भाग लिया था। छोटू सिंह ने कहा की बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के विजन और काम का ही परिणाम है की बिहार आज सूरज की तरह हिंदुस्तान के मस्तक पर चमक रहा हैं।

बिहार आज सामाजिक न्याय के साथ विकास के पथ पर पर सरपट सफर कर रहा है। इसी का परिणाम है की आज कई राज्य बिहार की योजनाओं से सबका लेकर उसी तरफ अग्रसर हैं। आने वाले समय में हमलेगों की कामना है नीतीश कुमार जी का जो विजन है और जो नेतृत्व क्षमता है उसका लाभ देश को भी मिले।


इस मौके पर उपस्थित समजासेवी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया की हमलोग भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व के कायल हैं। आज उनके काम की बदौलत बिहार में सड़क से लेकर शिक्षा तक, स्वास्थ्य से लेकर बिजली तक की व्यवस्था मानक के अनुरूप हो पाया है। बिहारी आज गौरव के साथ देश के किसी कोने में ताल ठोककर कहता है की हां हम बिहारी हैं...


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें