प्रपत्र 6 B भरकर कार्यक्रम की शुरुआत
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची में आधार न. लिंकिंग एंड ऑथेंटिकेशन पर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रांची: मतदाता सूची में आधार संख्या लिंकिंग एंड ऑथेंटिकेशन के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के० रवि कुमार ने शुभारंभ किया. इस मौके पर के० रवि कुमार ने खुद का आधार मतदाता सूची में लिंक करने के लिए प्रपत्र 6Bमें अपना आवेदन संबंधितBLOको समर्पित किया.
कार्यक्रम के मौक़े पर गीता चौबे नोडल पदाधिकारी मतदाता सूची , देवदास दत्ता नोडल पदाधिकारी स्वीप ,निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी राँची एवं बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे. आज निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।