प्रकृति-पूजा करम पर्व आज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को दी हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार किया है.
सीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार.
सदियों से चली आ रही झारखंड की हमारी समृद्धि संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व. प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरुपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये. आप सभी स्वस्थ,सुखी और समृद्धि रहें, यही कामना करता हूं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।