प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना : नालंदा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम,मांझी बोले- 30 लाख लोगों को लाभ पहुंचाना लक्ष्य
नालंदा:जिले केराजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में रविवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नेकार्यक्रम का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद जीतन राम मांझी ने लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया.
कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि विश्वकर्मा योजना के कारण कई लोग आत्मनिर्भर हुए है. यह योजना वैसे लोगों के लिए शुरू किया गया है जो विकास से कोसों दूर थे. उन लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच साल के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है. जिन्हें निशुल्क टूल किट के अलावे बिना ग्रांटर के बैंक से पहले 1 लाख और बाद में 2 लाख रुपया दिलाया जा रहा है.
जिसमें बिचौलिया के लिए कोई जगह नहीं छोड़ा गया है. इस योजना से एक साल के अंदर 30 लाख लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से इस योजना को 05 साल और बढ़ाने की मांग की जाएगी, ताकि 1 करोड़ लोगों को योजना का लाभ मिल सके.