Live

प्रदेश कांग्रेस में काफी उत्साह

कर्नाटक विधानसभा चुनावी रुझान पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा, 2024 की चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आ रहे रुझान को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस में काफी खुशी देखा जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना से आ रही चुनावी रुझान और नतीजे पर नजर बनाए हुए हैं.



सांसद धीरज साहू ने कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक की गली-गली में घूमकर जनता से वोट मांगे और जनता ने उन्हें नकार दिया है. इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले 2024 की लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी. भारत की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देश की बागडोर यूपीए गठबंधन को सौंपेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें