Live

पुलिसवाला गुंडा

चंपारण पुलिस ने ठग और लूट गिरोह संचालित करने के आरोप में POLICEE LINE के दो सिपाही समेत 5 को किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

Betia:-बिहार में पुलिस लाइन से ही लूट और ठगी का गिरोह संचालित हो रहा है .इसका खुलासा चंपारण पुलिस ने किया है और गिरोह संचालित करने के आरोप में दो सिपाही सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।येलोग वर्दी की आड़ में लूट और ठगी का धंधा चला रहे थे.

लूट और ठगी गिरोह के आरोपी को बेतिया के मझौलिया से गिरफ्तार किया गया है.इसमें पुलिस ने गिरोह चलाने वाले दो पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ठगी का 58 हजार रुपया बरामद किया गया है।साथ ही पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिससे घटना को अंजाम दिया जाता था।

मझौली थाना क्षेत्र के महानवा रमपुरवा पेट्रोल पंप के समीप तीन दिन पहले हुई लूट कांड के मामले को मझौलिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है।महानवा निवासी कन्हैया कुमार के आवेदन पर पुलिस ने लूट कांड का प्राथमिकी दर्ज कर करते हुए पहले पुलिस ने लूट में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया.. जिसके नंबर से ठगो तक पहुंचने में कामयाबी मिली..और जब पुलिस ठगों के सरगना तक पहुंची तो पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि इस गिरोह को चलाने वाला कोई नामी गिरामी अपराधी नहीं बल्कि वर्दी वाला गुंडा निकला।

गिरोह में शामिल तिरहुतिया टोला वार्ड 10 निवासी बिट्टू कुमार और महावीर कुमार को पहले पुलिस ने शिकंजे में लिया जिसकी निशानदेही पर पुलिस मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंची जहां से इस गिरोह को चलाया जा रहा था।थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनो ठग जाली नोटो का कारोबार करते हैं. महनवा निवासी कन्हैया को एक लाख के बदले 3 लाख देने का वादा किए थे।उसी क्रम में स्कार्पियो से पुलिस के वर्दी में आए दो अपराधियों ने पुलिस के भय दिखा कर रुपया ले कर फरार हो गए।

पुलिस के हत्थे चढ़े ठग गिरोह में शामिल दो पुलिस कर्मी मझौलिया पुलिस मामूली ठगी के मामले की जांच कर रही थी लेकिन उसके हाथ एक ऐसा गिरोह हाथ लगा जिसे लोगो की सुरक्षा के लिए सरकार ने रखा था।इस मामले में मोटर साइकिल नंबर BR 22AS 4756 को आधार मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दिया गया जिसमें कल दो व्यक्तियों को ठगी के 58000 रुपया के साथ गिरफ्तारी किया गया ।उन दोनों व्यक्तियों के निशानदेही पर मोतिहारी पुलिस में तैनात दो सिपाहियों को गिरफ्तार भी किया गया है जो पुलिस की वर्दी में ठगी करते थे. थानेदार अशोक कुमार के मुताबिक सिपाही राकेश कुमार तथा सिपाही सत्येंद्र कुमार सिंह तथा स्कॉर्पियो के चालक राजा हुसैन तीनों की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस लाइन से की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें