पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा गोली लगने से घायल, मेडिका रेफर
गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से जहां जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेगूरा के जंगल में पुलिस और जेजेएमपी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गये हैं. घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं दो नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है.
बता दें कि तीन थानों की पुलिस जंगल में नक्सलियों की बॉडी के लिए अभियान चला रखी है. वहीं नक्सलियों के कई सामानों को भी पुलिस ने बरामद कर ली है.
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि नक्सली दस्ता रंका में प्रवेश किया है. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ज़ब अभियान चलाने गई तब ढेगुरा के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को देखकर गोली चला दी. दोनों ओर से कई राउंड गोली चली है. फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस जंगल में अभियान चला रखी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।