Live

दारोगा की पिटाई

मछली विवाद सुलझाने गई लखीसराय पुलिस पर भीड़ ने कर दिया हमला..जान बचाकर भागते नजर आये पुलिसकर्मी

A
Arun Chourasiaलेखक

Lakhisarai:-बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से है,जहां मछली विवाद को सुलझाने गई पुलिस ठीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है जिसमें एक दारोगा बुरी तरह जख्मी हो गए जबकि अन्य पुल्सकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

मिली जानकारी के अऩुसार हलसी थाना क्षेत्र के पूर्वी गिद्वा और पश्चिमी गिद्वा गांव के ग्रामीणों के बीच मछली मारने को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई..इसकी सूचना मिलने पर हलसी थाना पुलिस दल-बल के साथ गिद्वा गांव पहुंची और विवाद कर रहे लोगो को समझाने की कोशिश की जिसके बाद उग्र ग्रामीण पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, लाठी और रड से वार कर दिया..सिर पर वार होने की वजह से हलसी थाना के एसआई फसी अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गए..जिसके बाद आनन-फानन मे उन्हें सदर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

इस संबंध में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि विवाद सुलझाने गई पुलिस के साथ कुछ ग्रमीणों ने हमला कर दिया जिसमें पुलिस अधिकारी को चोटे आई हैं. जिसके बाद गिद्वा गांव में काफी संख्या मे पुलिस बल भेजा गया है।आरोपी की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें