Live

POLICE पर हमला

शराबी की गिरफ्तारी के बाद हंगामा..भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

A
Arun Chourasiaलेखक

Muzaffarpur:-शराब के अड्डे को ध्वस्त करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया जिसकी वजह से उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी..यह घटना मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मद थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार शराब भट्टी और ताड़ी की सूचना पर पुलिस की टीम छापमारी करने गई थी..वहां से एक युवक को हिरासत में लिया। युवक ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया..इस बीच आरोपी युवक पुलिस गाड़ी से कूद कर फरार हो गया.हंगामा और पथराव की खबर जिला पुलिस को दी गई जिसके बाद चार थानों की पुलिस और QRT जवान मौके पर पहुंचे।सैकड़ों सुरक्षाकर्मी के पहुंचने के बाद कुछ उपद्रवी छत से ईंट-पत्थर फेंक रहे थे।इसमें करीब कई पुलिसकर्मियों को चोटे आई..इसके बाद पुलिस जवानों ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इस मामले मेंकाजी मोहम्मद के थानेदार सत्येंद्र सिन्हा ने बताया किरेड के दौरान कुछ उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी कर दी,जिसके शांत करा लिया गया है.उपद्रवियों को चिन्हित कर FIR दर्ज की जा रही है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें