Live

ननद-भाभी के बीच फंसी पुलिस

महिला ने दांत से काटा दारोगा का हाथ, मचा कोहराम

A
ASHISH KUMARलेखक

मुजफ्फरपुर : खबर है मुजफ्फरपुर से जहां पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही परिजनों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद आई और दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि ननद-भाभी के बीच कुछ महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के रूपनपट्टी गांव में ननद व भाभी के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें एसआई व दो महिला पुलिस कर्मी घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने लगी।


इसी दौरान एक पक्ष ने एसआई राहुल कुमार व दो महिला पुलिसकर्मी पूजा कुमारी व शिव कुमारी पर हमला कर दिया। उसने एसआई के हाथ पर दांत काट लिया। वहीं, महिला पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इससे वे दोनों घायल हो गईं। वहीं इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी सहरिया अख्तर ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी। इस पर आरोपित महिला ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इसमें एसआई व दो अन्य महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। आरोपित नीलम देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें