Live

पुलिस पर सवालिया निशान

रिम्स से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया कैदी, पेट में दर्द की शिकायत पर हजारीबाग से रिम्स आया था कैदी , जानें पूरा मामला

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांचीः रिम्स से एक कैदी फरार हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार वसीर नाम के अपराधी को हजारीबाग के पेलावल थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. पेट में दर्द की शिकायत के बाद वसीर को रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज करवाने के लिए लाया गया था. उसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया.

हजारीबाग के पेलावल थाने की टीम ने 307 के एक मामले में बड़ी मुश्किल से हजारीबाग के शातिर अपराधी वसीर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद वसीर ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया. बशीर को हजारीबाग से रांची लाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को जिम्मेवारी दी गई थी. बुधवार को दोनों पुलिसकर्मी उसे लेकर रांची के रिम्स अस्पताल भी पहुंच गए. लेकिन अचानक वसीर दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया.

सबसे हैरानी की बात यह है कि जिन दो पुलिसकर्मियों ने वसीर को इलाज के लिए रांची लाया था उन्होंने बरियातू थाने को उसके फरार होने की सूचना बुधवार की देर रात दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम फरार वसीर की तलाश में जुटी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें