Live

पुलिस को मिली सफलता

80 हजार पीस ATM लॉटरी के साथ 1 युवक हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडंगा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए एक घर से 80 हजार पीस एटीएम लॉटरी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है.


मामले में सर्किल के इस्पेक्टर मनोज कुमार और मालपहाड़ी थाना के प्रभारी आशीष कुमार ने नगर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना पर चेंगाडंगा गांव में छापेमारी के दौरान मिठू शेख नामक युवक के घर से 80 हजार पीस एटीएम लॉटरी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख होगी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए मिट्ठू शेख से पूछताछ किया गया है. कुछ और लोगों का भी नाम इसमें आया है और इसको लेकर छानबीन की जा रही है. जल्द ही कुछ और लोगों को भी‌ गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यतः पश्चिम बंगाल से एटीएम लॉटरी लाकर इसकी सप्लाई ग्रामीण और नगर क्षेत्र में किया जाता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें