Live

पुलिस को मिली कामयाबी

बोकारो में हथियार का भय दिखा कर लूट की योजना बना रहे 2 अपराधी गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से है जहां पुलिस ने राहगीरों को हथियार का भय दिखाकर लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये दोनों अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

मामले में एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी हथियार के साथ लूटपाट की योजना बना रहे हैं. सीटी डीएसपी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई और दोनों की गिरफ्तारी बीएसटी थाना पुलिस ने दुन्दीबाग से की है. पकड़े गये दोनों अपराधी विकास कुमार और आदित्य कुमार महतो बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुन्दीबाग के रहने वाला है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें