पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जामताड़ा, मुंबई और भोपाल पुलिस के संयुक्त अभियान में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: बड़ी खबरजामताड़ा से जहां साइबर अपराधियों की तलाश में मुंबई और भोपाल की साइबर सेल की टीम दबिश देने जामताड़ा पहुंची है. जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस के सहयोग से बीती रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बागबेर एवं बिराजपुर से एक-एक साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है.
बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस ने लगभग 4300000 रुपये की ठगी के मामले में बिराजपुर से आरोपी इकराम अंसारी को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना में शामिल एक अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन 2 महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में उसे हेड इंज्यूरी हुआ था,जिसके वजह से उसका कंडीशन सही नहीं होने के कारण उसे नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया.
मध्य प्रदेश साइबर सेल के इंस्पेक्टर नीतू बंसल ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को पेंशन का सही समय पर भुगतान किए जाने के नाम पर अकाउंट डिटेल और ओटीपी लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया और रिटायर कर्मी के खाते से दो बार में रुपये की निकासी की गई.साइबर अपराधियों नेपहली बार₹28 लाख तथा दूसरी बार में 1500000 रुपए की निकासी कर ली थी.
वहीं दूसरे मामले में मुंबई की पुलिस ने लगभग₹35000 की ठगी के मामले में बागबेर से मुख्तार अंसारी को गिरफ्तारकरने में सफलता हासिल की है. मुंबई सेंट्रल पुलिस इंस्पेक्टर माधव रोकड़े टीम को लीड कर रहे थे. इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि मुंबई सेंट्रल रेलवे के एक कर्मी से उबर कैब की बुकिंग के नाम पर इन लोगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया.
उन्होंने बताया कि उबर कैब को पीड़ित ने बुक करवाया था. इसी बीच साइबर अपराधियों ने उनके नंबर पर फोन कर उन्हें आधे घंटे में कैब उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और बदले में भुगतान करने की बात कही और भुगतान करने का तरीका बताया. पीड़ित व्यक्ति ने उसके बताए तरीके पर भुगतान किया और उसके बाद उनके खाते से कई बार निकासी हुई और कुल₹35000 की निकासी कर ली गई. ज्यादा पैसा जब कट गया तो उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर खाते को लॉक करवाया और बैंक कर्मियों की सलाह पर मुंबई सेंट्रल थाने में मामला दर्ज करवाया. घटना 28 दिसंबर 2021 की है. गिरफ्तारी के समय साइबर अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।