Live

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अवैध हथियार तस्करी मामले में 4 लोग हथियार के साथ अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां सदर थाना क्षेत्र के तिवारी दूरा,जयनाथपुर और महादेव टोली में पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार सप्लायर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस सहित 2 मोबाइल जब्त किया गया है.

एसपी आर रामकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदगा में कुछ गिरोह हथियार सप्लाई का चेन बना रहे हैं. जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस द्वारा सदर थाना क्षेत्र के तिवारी दूरा,जयनाथपुर और महादेव टोली में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान उत्तम कुमार,अभिषेक मेहता,विवेक कुमार महतो और संटू कुशवाहा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. अपराधकर्मियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस और दो एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है.

लोहरदगा एसपी ने बताया कि इस ग्रुप के हथियार सप्लायर चैन को लेकर आगे जांच और कार्रवाई में लोहरदगा पुलिस जुटी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें