Live

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चैन छिनतई करने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पुलिस ने चैन छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के कुल 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन छिनतई की घटना इन दिनों आम बात हो गई थी जिससे आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी काफी परेशान रहा करती थी.

इसे देखते हुए सीतारामडेरा थाना में एक मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया जिसमें सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी मिलकर 9 आरोपियों को धर दबोचा है. इन लोगों के पास से पुलिस ने सोने के चैन, मोबाइल और बाइक भी जब किया है.

एसएससी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इन दिनों शहर में छिनतई की घटना काफी बढ़ गई थी. आए दिन अपराधियों द्वारा किसी न किसी थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे जिसे देखते हुए विशेष टीम बनाकर इन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें