पुलिस को मिली बड़ी सफलता
केरकेट्टा पहाड़ पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया तबाही का सामान बरामद
दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां पुलिस ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केरकेट्टा पहाड़ पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए तबाही के सामान जब्त किये हैं. एसपी अम्बर लकड़ा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है.
नक्सलवाद के खिलाफ दुमका पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केरकेट्टा पहाड़ पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए तबाही के सामान जब्त किया है. पुलिस को स्थल से200पीस नियोजेल, 411पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर,पीएलजीए का18पीस बैज, 31पीस माओवादी बैज, 50मीटर कॉर्ड्स वायर,नया प्रभात नामक27पीस नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अम्बर लकड़ा ने इसकी जानकारी दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।