Live

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लावालौंग में मुठभेड़ में घायल 5 लाख का इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव इंसास राइफल के साथ अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: खबर है पलामू की जहां पुलिस ने एसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पिपराटांड थाना क्षेत्र के गिरी जंगल से5लाख के इनामी माओवादी नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को एक इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में जानकारी देते हुए एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि3अप्रैल को चतरा के लावालौंग में हुए मुठभेड़ में ननकुरिया के पेट में गोली लगी थी,जिसके कारण वो जख्मी हो गया था और गांव में छिपकर झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रहा था. इस मामले की खुफिया सूचना पर माओवादी ननकुरिया और झोलाछाप डॉक्टर जगदीश यादव को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार इनामी माओवादी के खिलाफ विभिन्न थानों में13से अधिक संगीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. एसपी ने कहा कि नक्सली के ऊपर घोषित इनाम की राशि को टीम के बीच में वितरित किया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें