Live

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित 5 नशे के तस्कर अरेस्ट, तस्कर के पास से 2 लाख 90 हजार नगद भी बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से जहां पुलिस ने सुखदेव नगर इलाके से एक महिला मॉडल सहित पांच ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है. गिरफ्तार महिला मॉडल इससे पूर्व भी ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से महिला मॉडल ड्रग्स के धंधे से जुड़ गई थी. रांची की सुखदेव नगर पुलिस के द्वारा मॉडल और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है.

रांची के सिटी एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार तस्कर बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर को रांची में लाकर सप्लाई करते थे. रांची पुलिस बिहार पुलिस से संपर्क कर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें