Live

पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एक महिला ने भूली ओपी पुलिस पर जबरन केस दर्ज करने एवं मारपीट की शिकायत लेकर ग्रामीण एसएसपी को पत्र सौंपा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां पांडरपाड़ा निवासी महिला ने भूली ओपी पुलिस पर जबरन केस दर्ज करने एवं मारपीट की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची. एसएसपी की अनुपस्थिति में महिला ने ग्रामीण एसएसपी रेशमा रमेशन को पत्र सौंपा.

पांडरपाड़ा निवासी सलमा खातून नामक महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद साजिद की पत्नी सादिया परवीन ने झूठा एवं बनावटी केस बैंक मोड़ भूली ओपी में किया है. केस में जमानत होने के पूर्व भी अनुसंधानकर्ता प्रताड़ित किए हैं और जमानत के बाद भी भूली ओपी बुलाकर प्रताड़ित करते हैं.

उन्होंने कहा कि मंगलवार को मेरे भाई मोहम्मद साजिद को फोन कर थाना बुलाया गया. वहां जाने के बाद बुरी तरह से पीटा गया जबकि बुधवार को कोर्ट में हाजिर होने की तारीख थी. पुलिस के द्वारा पहले की तरह झूठी एवं बनावटी केस में जेल भेजने की धमकी दी गई. साथ ही कागजात में जबरन हस्ताक्षर लेने की कोशिश भी की गई. उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से भूली ओपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें