पुलिस का दिखा क्रूर चेहरा
पुलिस की पिटाई से युवक मरणासन्न स्थिति में पहुंचा, अस्पताल में भर्ती
जमशेदपुर: इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां साकची थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चेकिंग के नाम पर बीती रात युवक को गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी का कारण पूछने पर पुलिस ने युवक को जमकर पिटाई की. युवक के छोटे भाई ने भी जब थाने जाकर पुलिस से गिरफ्तारी का कारण पूछा तो पुलिस ने उसको भी इतना पिटाई किया कि उसका पहले से पेट का ऑपरेशन हुआ सिलाई फट गया और आंत सहित प्लॉटर बाहर आ गया. स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. घटना के बाद परिजन थाना पहुंच कर जमकर हंगामा कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि जादूगोड़ा के एक युवक दुर्गा पूजा घूमने साकची पहुंचा था तभी ट्रैफिक डीएसपी अपने पुलिस अधिकारियों के साथ मोटरसाइकिल चला रहे युवक को रोका और उसके बाद उसकी जांच शुरू हुई. हालांकि युवक ने जांच का कारण पूछा तो पुलिस ने सबसे पहले उसकी पिटाई शुरू कर दी और रात भर थाने में बिठाए रखा. इतना ही नहीं जब इसकी सूचना उसके परिवार वालों को लगी तो युवक का छोटा भाई जब थाने पहुंचा और कारण पूछा तो साकची थाना पुलिस ने उसे भी मार कर घायल कर दिया. छोटा भाई को इस तरह बेरहमी से मारा की पहले से पेट का ऑपरेशन हुआ सिलाई फट गया और आंत सहित प्लॉटर बाहर आ गया. स्थिति खराब होते देख पुलिस आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
पुलिस की पिटाई से स्थिति खराब होने पर अब घायल के परिजन थाना में जमकर हंगामा कर रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि ऐसी क्या गलती थी कि पुलिस ने युवक को बेरहमी से पिटाई की. अब तो सवाल पुलिस पर उठने लगा है. आखिर किसने अधिकार दिया कि पीटकर किसी को मौत के दरवाजे तक पहुंचा दो. अब इस सवाल का जवाब पुलिस को देना होगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।