Live

Bihar

नवादा में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, एक्शन में आयी पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के रहमत नगर गांव में 11 सितंबर को मामूली विवाद में एक युवक को अपने अन्य सहयोगियों के साथ बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया गया था, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी हालत में ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उसकी गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया था।

एक्शन में आयी पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पटना के PMCH पहुंची और अस्पताल में भर्ती जख्मी शख्स के फर्द बयान पर नरहट थाना में मामला दर्ज कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा एक SIT टीम का गठन किया गया। SIT द्वारा हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त को गया के वजीरगंज से और शेष 3 अभियुक्तों को नवादा जिले के हिसुआ तिलैया स्टेशन और नरहट से गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में 4 युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर गांव रहमत नगर के अली हुसैन के 30 वर्षीय पुत्र जावेद आलम, अली हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र साबिर आलम, अली हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमीर आलम और मोहम्मद मकबूल के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शोएब बताया जाता है। वहीं, इस कांड में फरार चल रहे मो. अशरफ अली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें