Live

बिहार में फिर जहरीली शराबकांड !

वैशाली में दो लोगों की मौत से हड़कंप, 4 दोस्तों ने की थी शराब पार्टी

V
vivek pandeyलेखक

पटना : बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजा मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है. यहां मझौली गांव के रहने वाले चार दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की. पार्टी के बाद इन लोगों की तबीयत अचानक खराब हुई. इनमें दो लोगों की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों की माने तो शराब सेवन से तबीयत खराब हुई. परिजनों ने बताया कि उन्हें आंखों से कम दिखाई दे रहा है. तबीयत खराब सभी तीनों लोगों को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र मेदांता अस्पताल में गुरुवार की देर रात भर्ती कराया गया, जहां शौर्य कुमार नाम के युवक और सतीश कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गईं. दोनो का पोस्टमार्टम PMCH में कराया गया है.

पुलिस की मिलीभगत से शराब धंधा

परिजनों ने बताया कि दो लोगों सतीश और कमलेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दरअसल मंझौली के ग्रामीणों की माने तो इलाके के अवैध शराब के माफिया जितेंद्र कुमार कई वर्षों से स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग के मिली भगत से अवैध शराब बेच रहा है. अवैध शराब माफिया जितेंद्र कुमार कई बार जेल भी मध निषेध उत्पाद विभाग के द्वारा करवाई मे में जेल जा चुका है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक शौर्य कुमार टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था. पिता प्राइवेट जॉब करते है वही मृतक दो भाइयों में बड़ा था जिसपर परिवार का पूरा बोझ था. मिली जानकारी के अनुसार मृतक शौर्य अपने बहनोई कमलेश और अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी की जिसके बाद उन सभी की स्थिति नाजुक बन गई.

बिहार में 2016 से है शराबबंदी

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से मौत पर सवाल उठ रहे हैं. आपको बता दें 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने शराबबंदी (Alcohol Ban) करने का वादा किया था. उनके इस वादे का असर ये हुआ था कि महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 60 के करीब हो गया था. कई इलाकों में तो 70 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने वोट दिया था. सरकार बनने के बाद अप्रैल 2016 में बिहार में शराबंबदी का कानून आया. 1 अप्रैल 2016 को बिहार देश का 5वां ऐसा राज्य बन गया जहां शराब पीने और जमा करने पर प्रतिबंध लग गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें