Live

ARRESTING

PM पोर्टल पर धमकी और अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

Samastipur:-प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी देने और अभद्र टिप्पणी के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रूदल राय के रूप में की गई है। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक रूदल को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि उक्त युवक शाहपुर पटोरी में ही एक बैंक के एटीएम में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी कुछ बताने से परहेज कर रही है। बहरहाल युवक द्वारा प्रधानमंत्री के पोर्टल पर धमकी भरे अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। जिला मुख्यालय से भी पुलिस अधिकारियों की एक टीम पटोरी जाकर गिरफ्तार युवक से पूछताछ की है। स्थानीय थाने की पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पटोरी एवं मोहनपुर ओपी पुलिस की टीम को तैयार किया व टावर लोकेशन के आधार पर छापामारी कर इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें