PM नरेंद्र मोदी पहुंचे चाईबासा
भव्य स्वागत, थोड़ी देर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
चाईबासा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 2 दिवसीय दौरे के क्रम में चाईबासा पहुंचे. अब से कुछ देर बाद टाटा कॉलेज मैदान में महा विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.
आपको बता दें कि यहां खूंटी और सिंहभूम लोकसभा सीट के प्रत्याशी समेत बड़ी संख्या पार्टी के नेता ,कार्यकर्ता और आमलोग पहुंचे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी सिंहभूम लोकसभा सीट के प्रत्याशी गीता कोड़ा और खूंटी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में आमलोगों से वोट करने की अपील करेंगे. प्रधानमंत्री मंच पर पहुंच चुके हैं. पीएम को पत्ते की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।