PM मोदी दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे गया
एयरपोर्ट पर है कड़ी सुरक्षा, हेलीकॉप्टर से झारखण्ड के लिए होंगे रवाना, यहां जानिए पल-पल का अपडेट
GAYA :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से दोपहर लगभग ढाई बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा झारखंड राज्य के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.
वहीं, अधिकारियों द्वारा लगातार एयरपोर्ट का जायजा लिया जा रहा है. वहीं, कई भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे. इस संबंध में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 2:30 बजे गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह के अलावा कई नेता उनका स्वागत करेंगे.
इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से झारखंड में चुनावी सभा में शामिल होने के लिए रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने जो 400 पार का नारा दिया है, वह सही साबित होगा. अब तक जो चुनाव संपन्न हुए हैं, उनमें एनडीए नेताओं का ही दमखम दिख रहा है. पूरा देश मोदीमय बना हुआ है. एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके लिए सारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।