बाबूलाल मरांडी ने किया निरीक्षण
धनबाद से कल पीएम मोदी देंगे झारखंड को बड़ी सौगात, कार्यक्रम स्थल का बाबूलाल मरांडी ने किया निरीक्षण
धनबाद(Dhanbad):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कल यानी 1 फरवरी को धनबाद (Dhanbad) आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। तैयारी का जायजा लेने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी(Babulal Marandi) कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल (हवाई अड्डा) का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी और ड्रोन निगहेबानी की जाएगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल झारखण्ड(Jharkhand)के सिंदरी आने वाले हैं। कार्यक्रम स्थल से ही पीएम मोदी झारखंड को बड़ी सौगात देंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। 8939 करोड़ रूपए की लागत से बना हर्ल उर्वरक कारखाना का लोकार्पण करेंगे।
वहीं 753.48 करोड़ की लागत से बनी 38.110 किमी लम्बी देवघर से गोड्डा को जोड़ने वाली मोहनपुर हंसडीहा नई रेल लाइन का उदघाटन करेंगे। इसके अलावे बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर पीएम की सभा भी होगी।
धनबाद से कुंदन की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।