Live

पीएम मोदी और सीएम नीतीश रहेंगे मौजूद

कल बिहार को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, भागलपुर में ट्रिपल आईटी भवन का ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन,VC से जुड़ेंगे सीएम नीतीश

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: 20 फरवरी यानी कल बिहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ी सौगात देने वाले हैं। भागलपुर में बने ट्रिपल आईटी भवन का पीएम मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहेंगे। सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


दरअसल,50एकड़ जमीन पर विकसित128करोड़ की लागत से बने आधुनिक सुविधाओं से लैस1000स्टूडेंट के पढ़ने और रहने के ट्रिपल आईटी भवन का ऑनलाइन उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर से करेंगे। पूरे देश में प्रधानमंत्री एक साथ30संस्थाओं का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे।


वहीं बिहार के नेताओं की बात करे तो इस भवन के उद्घाटन में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा,सांसद अजय मंडल कार्यक्रम स्थल ट्रिपल आईटी सबौर में उपस्थित रहेंगे। ट्रिपल आईटी भागलपुर के निदेशक ने बताया कि यह काफी गौरव का पल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें