Live

भाषण

की हाल चाल छै...बाबाधाम में बोले पीएम मोदी -कल देवघर की दिवाली देश भर ने देखा

D
DESKलेखक

DEOGHAR ; बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे हैं। आदिवासी भाषा में उन्होंने पहले अपना भाषण शुरू किया और मैथिली में लोगों से पूछा की हाल चाल छै। पीएम मोदी ने कहा कि कल रात देवघर में जो दिवाली मनाया गया वह पूरी दुनिया ने देखा।

बाबाधाम में अब सावन का मेला पहले से भव्य तरीके से मनेगा। मुझे आज बाबा रावणेश्वर की पूजा करने का मौका मिला। बाबा धाम में जिस तरह से सुविधाओं को बहाल किया गया है उससे कांवड़ियों को अब परेशानी नहीं होगी। सबसे पहले मुझे देवघर एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह में यहां आने का अवसर मिला।

देवघर शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, लगाया हरहर महादेव का नारा

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, रावणेश्वर महादेव का किया दर्शन : रोड शो के बाद पीएम मोदी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत रावणेश्वर महादेव का पहले दर्शन किया फिर पूजा अर्चना की। पूजा करने के समय में पीएम मोदी मंदिर में अकेले थे। वेद पाठ के बीच पहले पीएम मोदी को संकल्प कराया गया फिर चादर और माला पहनाकर स्वगत किया गया।

पीएम मोदी का रोड शो शुरू, पहले जाएंगे बाबाधाम मंदिर, करेंगे पूजा—पाठ : पीएम मोदी के स्वागत में देवघर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरेक आदमी पीएम मोदी की एक झलक पाने को लालायित नजर आ रहे हैं। क्या छोटे और क्या बड़े सब मोदी—मोदी के रंग में रंगे हुए हैं। वहीं पीएम मोदी भी हाथ उठाकर सभी लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।

PM मोदी बोल— देवघर एयरपोर्ट और एम्स के लिए हमने देखा था सपना, आज हुआ साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट और एम्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से हमने देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें