PM Modi Rozgar Mela
रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का जोर, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को20वें रोजगार मेले के दौरान युवाओं को संबोधित किया. देशभर में आयोजित रोजगार मेले के45स्थानों पर51हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नए नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया.
प्रधानमंत्री ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए हर मोर्चे पर काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने नए नियुक्त सरकारी कर्मचारियों से नागरिकों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया और कहा कि“नागरिक देवो भवः” हर सरकारी कर्मचारी का मंत्र होना चाहिए.
20वें रोजगार मेले में नियुक्त होने वाले युवा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे. इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित कई विभाग शामिल हैं.
PIB के अनुसार, 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में करीब12.75लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. रोजगार मेले का उद्देश्य सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करना और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
सरकार के मुताबिक, रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने के साथ-साथ कौशल विकास और करियर से जुड़े अवसरों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.
संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।