Hindi News / 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर, रांची में 132...

PM Modi Rozgar Mela 2026 : 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर, रांची में 132 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Edited By:  |
Reported By:
pm modi rozgar mela 2026

रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए. इसमें चयनित युवाओं को रेलवे,गृह मंत्रालय,स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली .

देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. देशभर के 51000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर मिला. रांची में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. रोजगार मेला के जरिए झारखंड सहित देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटा गया.

रांची के सीसीएल स्थित दरभंगा हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह, रांची रेल डीआरएम ने विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा कल के विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर होंगे. उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं जो आज मोदी जी ने करके दिखाया. उन्होंने कहा 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दी गई है.इन युवाओं का सौभाग्य है कि पीएस नरेंद्र मोदी ने खुद हस्ताक्षर करके नियुक्ति पत्र भेजा है.