Live

PM Modi Birthday Today

PM मोदी का बर्थ-डे आज, CM नीतीश ने प्रधानमंत्री को दिया खास बधाई संदेश

P
Prasoon Pandeyलेखक

PM Modi Birthday Today :देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज बर्थ-डे है। इस मौके पर देश और दुनिया से कई बधाई संदेश उन्हें मिल रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और एक खास संदेश भी लिखा है।

सीएम नीतीश ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बर्थ-डे विश करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

चिराग पासवान ने दी शुभकामना

वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दी है और कहा है कि कहा है देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विश्वपटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश और विदेश से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही कई दूसरे नेता भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि और सुदृढ़ नेतृत्व से आप "अमृत काल" में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहे और देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभांवित करते रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा है कि ननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। देश की प्रगति, विश्व के कल्याण की जिस भावना से आप कार्य कर रहे हैं, उसने वैश्विक स्तर पर भारत को सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है। ईश्वर आपको इसी ऊर्जा से देशसेवा को समर्पित रहने की शक्ति दें।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

इसके साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है और कहा कि नये भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव "राष्ट्रहित सर्वोपरि" की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें