Live

PM Modi Visit Ahmedabad Plane Crash Site

जहां हुआ एयर इंडिया विमान हादसा, वहां पहुंचकर पीएम मोदी ने प्लेन क्रैश साइट का किया निरीक्षण, घायलों से की मुलाकात

M
manish kumar raiलेखक

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद का दौरा किया। पीएम मोदी पहले उस जगह पहुंचे जहां प्लेन क्रैश हुआ। PM ने हालातों का जायजा लिया और फिर घायलों से मुलाकात भी की। अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रहा प्लेन गुरुवार को क्रैश हो गया था। इस भयानक हादसे में 265 लोगों की मौत हुई।

जानकारी के अनुसार PM मोदी यहां सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से सीधे मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान PM के साथ गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। मेघाणी नगर वो ही रिहायशी इलाका था जहां यह प्लेन क्रैश हुआ था।

PM ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

पीएम मोदी का काफिला पहले घटनास्थल पहुंचा. जहां पीएम मोदी ने हालातों का जायजा लिया. ग्राउंड पर पहुंच कर पीएम ने हादसे को लेकर कई जानकारियां ली। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीएम मोदी घायलों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें