Live

घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे PM मोदी

क्षतिग्रस्त पुल का ले रहे हैं जायजा, मृतक के परिवारों से भी मिलेंगे

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के मोरबी पहुंचे हैं। तीन दिन पहले हुए पुल हादसे के दौरान घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टूटे हुए पुल का भी जायजा लिया। ताजा अपडेट के अनुसार सिविल हॉस्पिटल में एडमिट लोगों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की मौत हो गई है उनके परिजनों से भी मिलने जाऊंगा। घटना में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताते चलें कि रविवार के दिन शाम के समय अचानक मोरबी में 143 साल पुराना पुल टूट गया था। दूसरी ओर सोशल मीडिया में कई तरह के आरोप मोरबी जिला प्रशासन पर लागाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर हॉस्पिटल को ठीक किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें