Live

LIVE

बाबाधाम आकर मन प्रसन्न हो जाता है, 16000 करोड़ की परियोजनाओं का PM मोदी ने किया शिलान्यास-शुभारंभ

D
DESKलेखक

पीएम मोदी का भाषण :बाबाधाम आकर मन प्रसन्न हो जाता है। बाबा बैद्यनाथ की कृपा से 16 हजार करोड़ से अधिक रुपए की परियोजना का शिलान्यास और शुभारंभ हुआ है। इससे विकास का द्वार खोलने वाला है। देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से देखा है। जो साकार हो रहा है। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। रोजगार और पर्यटन के लिए नए अवसर बनेंगे। विकास के सभी परियोजनाओं के लिए सभी झारखंड वासियों को बधाई देता हूं। इन प्रोजेक्टों से बिहार और बंगाल के लोगों को भी जबरदस्त लाभ होगा। राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा। देश इसी सोच के साथ काम कर रहा है। हमाराी सरकार हाइवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे की दुनिया में झारखंड को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इसके पहले मंच पर केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्‌डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए फ्लाइट चलेगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें