DHARM
देवघर के DM को आया PMO से फोन, कहा- बाबा मंदिर में एक घंटे से अधिक पूजा करना चाहते हैं PM मोदी
PATNA-पीएम मोदी 12 जुलाई को बिहार और झारखंड की यात्रा पर आ रहे हैं। देवघर में जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन होना है। वहीं बिहार विधान सभा के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि देवघर यात्रा के दौरान पीएम मोदी बाबा मंदिर अर्थात रावणेश्वर महादेव में पूजा करने भी जाएंगे। इसी बीच पीएम मोदी की यात्रा में नया बदलाव किया गया हैं।
सूत्रों के अनुसार देवघर प्रशासन को पीएमओ से फोन आया है। उन लोगों को बताया गया है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव होने जा रहा है। नए कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी बाबा मंदिर में एक घंटे से अधिक समय तक रहना चाहते हैं। इसलिए उनका कहना है कि एक घंटे को बढ़ाकर कम से कम डेढ़ घंटे या दो घंटे कर दिया जाए।
तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी बाबा मंदिर में पूजा—पाठ के साथ—साथ रूद्राभिषेक भी करेंगे। इस में अधिक समय लगने की संभावना है। इसके बाद वह परिसर में स्थित सभी मंदिरो में भी बाहर से झांकी दर्शन करेंगे। एक तरह से कहा जाए तो पीएम मोदी यथा संभव अधिक से अधिक मंदिर परिसर में बिताना चाहते हैं।
बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बाबा बैद्यनाथ का पूजन-अर्चना करेंगे। गर्भ गृह में मनोकामना ज्योतिर्लिंग की उपासना के लिए मोदी ने इस बार काफी तैयारी की है। मंदिर में भी उनके पूजन अर्चन की विशेष तैयारी चल रही है। अब तक कोई भी प्रधानमंत्री बाबा मंदिर के गर्भ गृह में नहीं पहुंचा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।