BREAKING
PM मोदी पहुंचे बिहार विधान सभा, शताब्दी स्मृति स्तम्भ का किया उद्घाटन
PATNA- पीएम मोदी एयरपोर्ट से बिहार विधान सभा पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने उनका विधिवत स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधान सभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने पटना आए हैं। इस अवसर पर उन्होंने शताब्दी स्मृति स्तम्भ का उद्घाटन किया।
मोदी ने मैथिली भाषा में पूछा— की हाल चाल छै
बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे हैं। आदिवासी भाषा में उन्होंने पहले अपना भाषण शुरू किया और मैथिली में लोगों से पूछा की हाल चाल छै। पीएम मोदी ने कहा कि कल रात देवघर में जो दिवाली मनाया गया वह पूरी दुनिया ने देखा।
PM मोदी बोल— देवघर एयरपोर्ट और एम्स के लिए हमने देखा था सपना, आज हुआ साकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट और एम्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से हमने देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।