LIVE
बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, रावणेश्वर महादेव का किया दर्शन
DEOGHAR = रोड शो के बाद पीएम मोदी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत रावणेश्वर महादेव का पहले दर्शन किया फिर पूजा अर्चना की। पूजा करने के समय में पीएम मोदी मंदिर में अकेले थे। वेद पाठ के बीच पहले पीएम मोदी को संकल्प कराया गया फिर चादर और माला पहनाकर स्वगत किया गया।
पीएम मोदी का रोड शो शुरू, पहले जाएंगे बाबाधाम मंदिर, करेंगे पूजा—पाठ : पीएम मोदी के स्वागत में देवघर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरेक आदमी पीएम मोदी की एक झलक पाने को लालायित नजर आ रहे हैं। क्या छोटे और क्या बड़े सब मोदी—मोदी के रंग में रंगे हुए हैं। वहीं पीएम मोदी भी हाथ उठाकर सभी लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।
PM मोदी बोल— देवघर एयरपोर्ट और एम्स के लिए हमने देखा था सपना, आज हुआ साकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट और एम्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से हमने देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।
बाबाधाम आकर मन प्रसन्न हो जाता है, 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास और शुभारंभ, पीएम मोदी का भाषण-बाबाधाम आकर मन प्रसन्न हो जाता है। बाबा बैद्यनाथ की कृपा से 16 हजार करोड़ से अधिक रुपए की परियोजना का शिलान्यास और शुभारंभ हुआ है। इससे विकास का द्वार खोलने वाला है। देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से देखा है। जो साकार हो रहा है। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। रोजगार और पर्यटन के लिए नए अवसर बनेंगे। विकास के सभी परियोजनाओं के लिए सभी झारखंड वासियों को बधाई देता हूं। इन प्रोजेक्टों से बिहार और बंगाल के लोगों को भी जबरदस्त लाभ होगा। राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा। देश इसी सोच के साथ काम कर रहा है। हमाराी सरकार हाइवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे की दुनिया में झारखंड को जोड़ने का काम किया जा रहा है।
इसके पहले मंच पर केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए फ्लाइट चलेगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।