एक छोटी सी फेक न्यूज देश में बवाल करवा देती है
फेसबुक-ट्वीटर पर कुछ भी शेयर करने से पहले सौ बार सोचें
PATNA - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बिना सोचे कुछ भी शेयर करने से लोगों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी फेक न्यूज़ पूरे देश में बड़ा बवाल खड़ा करवा देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को हमें एजुकेट करते रहना पड़ेगा कि कोई भी चीज अगर फेसबुक या ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म पर आती है तो वह सही है या गलत है, यह जाने बिना फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। सबसे पहले दस बार सोचना चाहिए। वेरिफाई कर लेना चाहिए की पोस्ट या वीडियो सही है या गलत। इसके बाद ही शेयर किया जाना चाहिए। आरक्षण आंदोलन के दौरान हमने देखा था कैसे पूरे देश को बरगलाया गया। गलत पोस्ट वायरल किए गए। लोगों की भावना को आहत किया गया। इसका नुकसान देश को उठाना पड़ा।
बताते चले कि पीएम मोदी देश के सभी गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में भाग ले रहे थे और लॉ एंड आर्डर का पालने कैसे ठीक ढंग से हो इस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से भारत की चुनौतियां भी बढ़ने वाली है,विश्व की बहुत सारी ताकतें होंगी, जो नहीं चाहेगी कि उनके देश के संदर्भ में भारत सामर्थ्यवान बने।
देश के विरोध में जो ताकते खड़ी हो रही हैं जिस प्रकार हर चीज का उपयोग किया जा रहा है, सामान्य नागरिक की सुरक्षा के लिए, ऐसी किसी भी नाकारात्मक शक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर बर्ताव ही हमारी जिम्मेदारी है।
बीते वर्षों में भारत सरकार के स्तर पर कानून व्यवस्था से जुड़े सुधार हुए हैं जिसने पूरे देश में शांति का वातावरण बनाने का काम किया है। बीते वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों ने भी देश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।