Live

प्रधानमंत्री का बिहार-झारखंड दौरा

12 जुलाई को पीएम मोदी देवघर और पटना में...प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

D
DESKलेखक

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को बिहार और झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर होंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई को देवघर और पटना जाएंगे। प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री पटना में बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बने शताब्दी स्मृति स्तम्भ का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पहले देवघर जाएंगे, जहां वे 16 हजार करोड से अधिक की योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें देवघर में बना एयरपोर्ट और एम्स भी शामिल है।

प्रधानमंत्री जिन योजनाओं का उद्धाटन करेंगे, उसमें

देवघर एयरपोर्ट401.03करोड

बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास39.0करोड

गोरहर से खैराटुंडा सिक्स लेन सड़क1790.3करोड

खैराटुंडा से बरवाअड्डा सिक्स लेन सड़क1,332.8करोड

रांची-महुलिया फोरलेन सड़क519करोड

चौका-साहेरबेरा फोरलेन सड़क284.7करोड

गोविंदपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर फोरलेन सड़क1,144करोड

बोकारो-अंगुल-जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन2,500करोड

बरही में नया एलपीजी प्लांट161.5करोड

बोकारो एलपीजी प्लांट93.4करोड

गढ़वा-महुरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट866करोड

हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन35करोड

एम्स,देवघर1,103करोड

जिन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

मिर्जा चौकी-फरक्का फोरलेन सड़क1,302करोड

हरिहरगंज से परवा मोड़ फोरलेन सड़क1,016करोड

पलमा-गुमला सेक्शन फोरलेन सड़क1,564करोड

रेहला-गढ़वा बाइपास फोरलेन सड़क888करोड

कचहरी चौक से पिस्का मोड़,एलिवेटेड कॉरिडोर534.7करोड

रांची में इटकी आरओबी108.3करोड

एनएच -75पर पेव्ड सोल्डर के साथ टू लेन315.21करोड

एनएच -133पर पेव्ड सोल्डर के साथ टू लेन66.7करोड

झरिया ब्लॉक-सरफेश फेसिलिटी और पाइपलाइन224करोड

रांची स्टेशन का री-डेवलपमेंट210करोड

जसीडीह बाइपास न्यू लेन294करोड

गोड्डा कोच मेंटेनेंस डिपो 40 करोड

इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार आएंगे। जानकारी के अनुसार, विधानसभा के आयोजित कार्यक्रम में शताब्दी स्मृति स्तंभ का लोकार्पण करेंगे. उसके बाद विधानसभा परिसर में मौजूद पार्क के 100 वर्ष पूरे होने पर इस पार्क का रखा जाएगा. इसी शताब्दी पार्क में प्रधानमंत्री कल्पतरु का पौधा भी लगाएंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा में बनने वाले संग्रहालय और विधानसभा अतिथि निवास का शिलान्यास करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें