Live

संसद

मानसून सत्र आज से शुरु...पीएम ने कहा- खुले मन से संवाद हो, लेकिन सदन की गरिमा बढाने के साथ

D
DESKलेखक

पटना। संसद का मानसून सत्र आज से शुरु हो गया। पहले दिन ही दोनों सदनों में विपक्ष का जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। राज्यसभा में तो महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हुई। लोकसभा में विपक्ष का विरोध रहा।

इस बीच सदन के पहले दिन संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सभी सांसद से आग्रह करूंगा कि गहन चिंतन,गहन चर्चा और सदन को जितना प्रोटेक्टिव बना सके। इसलिए सबका सहयोग हो और सबके प्रयास से ही लोकतंत्र,सदन और सभी के प्रयास से सदन उत्तम निर्णय लेता है इसलिए सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें।

उन्होंने कहा कि हम हमेशा सदन को संवाद का सक्षम माध्यम मनाते हैं,जहां खुले मन से संवाद हो,खुले मन से वाद-विवाद हो,आलोचना भी हो और उत्तम प्रकार से विश्लेषण हो ताकि नीति और निर्णय में बहुत ही सकारात्मक योगदान हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सत्र बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसी समय राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज मतदान भी हो रहा है और इसी कालखंड में देश को नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिलेंगे।

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें