Live

पिता ने ही किया मां का क़त्ल

मासूम बनी घटना की गवाह, पुलिस कर रही मामले की जांच

A
ASHISH KUMARलेखक

भागलपुर : खबर है भागलपुर से जहां विवाहिता नंदनी कुमारी की हत्या उसके पति ने ही गला दबाकर कर दी। वही हत्यारा पति थाने में जाकर सारी दास्तान पुलिस वालों के सामने बताई और सरेंडर भी कर दिया है।

मामला भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर कॉलोनी का है। आरोपी के सरेंडर करने के बाद जब पुलिस मामले की जांच में आरोपी के घर पर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी के शव के पास मासूम बेटी को रोटा हुआ पाया। जब पुलिस ने मासूम से जानकारी ली तो उसने बताया कि पहले उसके पिता उसका गला दबा रहे थे। जिसपर मां ने रोका की बच्ची का गला क्यों दबा रहे हैं। इतना सुनते ही पिता और गुस्से में आ गये और रस्सी से माँ का गला दबा दिया।

बता दें कि हत्यारे पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर घर में बराबर लड़ाई होती थी और कल रात भी लड़ाई हुई थी और सुबह में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

वही इस हत्याकांड की चश्मदीद गवाह मासूम बच्ची है जो साफ-साफ बता रही है कि उसकी मां की हत्या किस तरह से उसके पिता ने की है। वहीं पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें